Aaj 5 Jan 2024 Rashifal:आज का दिन इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं टेंशन , जानिए क्या कहते आपके सितारे

Aaj 5 Jan 2024 Rashifal: आज रविवार 5 जनवरी का दिन है , कुछ जातकों के लिए खास रहेगा। वहीं  कुछ जातकों की टेंशन बढ़ सकती है। मिथुन को स्वास्थ्य की लापरवाही भारी पड़ सकती है। वहीं सिंह वालों को अपरिचितों पर विश्वास न करने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं की आपके तारे क्या कह रहे है।

मेष राशि

आज आपको हानि झेलनी पड़ सकती है। जोखिम भरे कामों को टालने की सलाह आपको दी जा रही है। पूर्वाग्रह से ग्रसित होंगे। अपनी बात के आगे किसी की चलने नहीं देंगे।

हो सकता है कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनाएं। समय बहुत जल्द आपके अनुकूल होने वाला है। हालांकि आपको अतिआत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जा रही है।

वृषभ राशि

आज का दिन शुभ फल देने वाला होगा। किसी योजना के पूरे होने से धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का आप लाभ उठाएंगे। थकान भरा दिन बीत सकता है।

मिथुन राशि

आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। हालांकि परिश्रम की अधिकता रहेगी। जिसके चलते आप स्वास्थ्य की अनदेखी कर सकते हैं। शारीरिक रूप से कमजोरी और थकान महसूस होगी।

जिसके कारण आप हतोत्साहित न हों। आशानुकूल न सही पर काम चलाने लायक लाभ अवश्य होगा। पति, पत्नी या किसी अन्य से गरमा-गरमी हो सकती है।

कर्क राशि

आज का दिन आप फिजूल के झगड़े झंझटों से बचे रहें तो आपके लिए अच्छा होगा। धन संबंधी कामों में आपको सफलता मिल सकती है। शनिवार को आप दिनभर खयाली पुलाव पकाते रहेंगे। अधिकांश कार्यों में आपको अपना निर्णय दूसरों पर डालने से बचना होगा।

सिंह राशि

आज का दिन किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें तो आपके लिए अच्छा होगा। मेहनत करने पर आर्थिक लाभ मिलेगा, लेकिन आप उधार देने से बचें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।

दिन आर्थिक कारणों से उथल-पुथल भरा रह सकता है। आय को लकर टेंशन न लें। किसी अपरिचित पर आपको अतिविश्वास नहीं करना है।

कन्या राशि

आज का दिन घर का वातावरण बिगड़ने से मन खिन्न रहेगा। व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते हैं।दिन सुख शांति भरा रहेगा। व्यवसाय में छोटी-मोटी रूकावट आ सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। भाई-बंधुओं में कुछ समय के लिए मनमुटाव हो सकता है।

तुला राशि

आज का दिन सतर्क रहें। विपरीत लिंग की ओर आपका आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग में हैं तो सफलता मिल सकती है। सरकारी पक्ष से आपको लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा बेहतर होने से मन प्रसन्न रहेगा। मित्र परिचितों के साथ शाम के समय मौज-मस्ती में समय बिता सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज का दिन मित्रों के साथ समय अच्छा बिताएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे। दिन शुभ फल की प्राप्ति करा सकता है। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी या अन्य लोगों पर आश्रित रहना पड़ेगा।

मित्रों के साथ समय अच्छा बिताएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे।

धनु राशि

आज का दिन जल्दबाजी न करने की सलाह आपको दी जा रही है। हर कार्य में आपको सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है।

नौकरीपेशा हैं या व्यवसायी हैं, दोनों में थोड़ी बहुत समस्या आ सकती है। आकस्मिक दुर्घटना और चोट का भय है।

मकर राशि

आज का दिन आर्थिक लाभ के लिए थोड़ा इंतजार करन पड़ सकता है। दिन सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा। किसी और की दखलंदाजी की वजह से आपके काम पूरे नहीं हो पाएंगे।

कुंभ राशि

आज का दिन निवेश न करने से बचें। वरना धन फंस सकता है। नौकरी पेशा लोगों को कार्यालय में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आसानी से धन आएगा, लेकिन खर्चा भी बढ़ेगा। खर्च पर नियंत्रण न रहने से आपको आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार में विस्तार की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि

आज का दिन यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। महिलाओं का विपरीत व्यवहार घर में कलह बन सकता है। व्यवहार लोगों को परेशान कर सकता है। आज मन में कुछ न कुछ उधेड़बुन में लगे रहेंगे। धन प्राप्ति आसानी से होगी।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें