पद्मश्री माता राजमोहनी देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम सम्पन्न

सूरजपुर। गोविंदपुर स्थित पद्मश्री माता राजमोहनी देवी के समाधि स्थल पर उनकी 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर संभाग स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 6 जनवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में जनजाति गौरव समाज सरगुजा संभाग और माता राजमोहनी देवी जनसेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं और अनुयायियों ने भाग लिया।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री रामलखन पैकरा, जनजाति गौरव समाज के अध्यक्ष पनमेश्वर पैकरा, जिलाध्यक्ष रघुवर भगत, सुरजपुर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, शशिकला भगत, कौशल्या पैकरा (MCB सचिव), अमित सरुता, आदेश जी, लालसाय सिंह पावले और अन्य प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सैकड़ों अनुयायियों ने भाग लेकर माता राजमोहनी देवी के कार्यों और समाज सेवा को याद किया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने उनके योगदान को भावपूर्ण स्मरण किया।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें