Yo Yo Honey Singh Famous Review: हनी सिंह की जिंदगी की ये कहानी अच्छी है, पर इसमें नएपन की कमी

Yo Yo Honey Singh इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि हनी सिंह के गाने जब फैंस को पसंद नहीं आए थे तो उन्होंने कमेंट्स के जरिए उन तक ये बात पहुंचाई थी. हनी सिंह ने उनकी बात को पॉजिटिव लिया था, यानी उनके फैंस भी उन्हें बता देते कि क्या अच्छा है और क्या खराब और सच्चे फैंस वही होते हैं.

कहानी
ये कहानी है एक आम से लड़के की जो यो यो हनी सिंह बन गया. उसका स्ट्रगल, कैसे वो मशहूर हुआ, कैसे फैंस उसके लिए पागल हो गए, कैसे उसपर गंदे गाने बनाने का आरोप लगे. कैसे उसकी पर्सनल लाइफ विवादों में रही, क्या थी शाहरुख के हनी सिंह को थप्पड़ मारने की कहानी. उन्हें क्या हुआ था कि वो गायब हो गए, कैसे वापस आए, ये सब आपको इस 80 मिनट की डॉक्यूमेंट्री में देखने को मिलेगा.

कैसी है डॉक्यूमेंट्री?
हनी सिंह फैंस के लिए एक इमोशन है और ये डॉक्यूमेंट्री भी उसी को इनकैश करती है, न्यूज चैनल्स से उनके पुराने इंटरव्यू लिए गए हैं, उनके परिवार से बात की गई है. कई स्टार्स की बाइट्स डाली गई और जो हनी सिंह की कहानी नहीं जानता उनके लिए ये नया होगा. लेकिन हनी सिंह के फैंस ऐसे हैं कि उन्हें हनी सिंह से पहले पता होता है कि वो क्या करने वाले हैं. उन्हें ये सब भी पता होगा, इसमें कुछ बहुत नई चीजें नहीं हैं. कुछ है, लेकिन उम्मीद ज्यादा की थी, लेकिन हनी सिंह के नाम पर उनके फैंस उसे जरूर देखेंगे और यही तो उनकी खासियत 

डायरेक्शन
मोजेज सिंह ने इसे बनाया है और उनका काम ठीक कहा जाएगा. जब बात हनी सिंह की होती है तो दर्शकों को कुछ नया चाहिए, कुछ ऐसा को अनदेखा हो. यहां वो कमी दिखती है, न्यूज चैनल्स पर जो चीजें दिख चुकी उन्हें नहीं डालना चाहिए था. पूरी डॉक्यूमेंट्री को जाते सिरे से पेश करना चाहिए था तो ये और अच्छी लगती. कुल मिलाकर ये देखी जा सकती है क्योंकि अब भी बहुत से लोग होंगे जो कुछ पुरानी बातों के बारे में नहीं जानते होंगे भले वो हर जगह छपी हुई हैं.

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें