बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : भोजपुरी स्टार नहीं चला पाए जादू, मैथिली ठाकुर ने दिखाया दम ,पढ़िए

Bihar Election Result 2025 ,पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ताज़ा रुझानों ने साफ कर दिया है कि इस बार भोजपुरी इंडस्ट्री का ग्लैमर मतदाताओं को प्रभावित नहीं कर पाया। भारी प्रचार, सोशल मीडिया की धूम और स्टारडम—कुछ भी वोटों में तब्दील नहीं हुआ। शाम 4 बजे तक मिले रुझानों में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और रितेश पांडे अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी और लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने कड़े मुकाबले में लगातार बढ़त बनाए रखी है।

छपरा में पिछड़ रहे खेसारी लाल यादव

छपरा सीट से राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को चुनाव से पहले बड़ा दावेदार माना जा रहा था। लेकिन मतगणना की तस्वीर अलग निकली।
12वें राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार छोटी कुमारी 40,185 वोट के साथ आगे हैं, जबकि राजद के खेसारी लाल यादव 35,170 वोट पाकर 5 हजार से अधिक वोटों से पीछे हैं।

करगहर में रितेश पांडे की हार तय

जन सुराज पार्टी के स्टार उम्मीदवार रितेश पांडे की करगहर से उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। शुरुआती रुझानों में थोड़ी बढ़त मिलने के बाद माहौल उनके पक्ष में जाता नहीं दिखा।
21वें राउंड तक करगहर में जदयू के वशिष्ट सिंह 62,296 वोट के साथ सबसे आगे हैं।
दूसरे नंबर पर बीएसपी के उदय प्रताप सिंह 40,043 वोट पर हैं।
जन सुराज के रितेश पांडे मात्र 10,294 वोट पाकर चौथे स्थान पर चल रहे हैं।

अलीनगर में चमकीं मैथिली ठाकुर

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े नाम भले पीछे रह गए हों, लेकिन पहली बार चुनाव लड़ रहीं भाजपा की 25 वर्षीय लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाए रखी है।
21वें राउंड के बाद उन्हें 74,885 वोट, जबकि राजद उम्मीदवार बिनोद मिश्रा को 66,284 वोट मिले हैं।

अलीनगर सीट पर 80-90% ब्राह्मण मतदाता भाजपा का पारंपरिक आधार माने जाते हैं। युवा चेहरा होने और पहली बार चुनाव मैदान में उतरने के बावजूद मैथिली ठाकुर ने मजबूती से मुकाबला करना जारी रखा है।

कुल मिलाकर, रुझान बताते हैं कि भोजपुरी सितारों का जादू इस बार फीका पड़ा है, जबकि लोकगायिका मैथिली ठाकुर अपने राजनीतिक पदार्पण में बेहतर स्थिति में दिख रही हैं।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें