तेज रफ्तार बस-बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल ,प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से भाग गया युवक

कुसमी बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी में शुक्रवार की देर शाम हुए भीषण बस-बाइक हादसे (Bus-bike accident) में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसा नगर के मुख्य मार्ग पर जनपद पंचायत कार्यालय और बाबूनाथ साय के मकान के बीच हुआ। सूचना मिलते ही कुसमी थाना प्रभारी विरासत कुजूर, तहसीलदार और सीईओ तत्काल मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मोतीनगर निवासी सुशील नगेशिया (18), उसपाल नगेशिया (18) और संजू नगेशिया (19) बाइक क्रमांक CG 30 F 1944 से किसी काम से कुसमी आए थे। शाम लगभग 6 बजे वे अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे जनपद कार्यालय के आगे पहुंचे, बगीचा से कुसमी की ओर आ रही तेज रफ्तार बस क्रमांक CG 14 G 0136 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुशील और उसपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

तीसरा युवक संजू नगेशिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल कुसमी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह भय के कारण वहां से चला गया।

हादसे (Bus-bike accident) के बाद सड़क पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति रही। पुलिस ने बस और बाइक को हटवाया तथा सड़क पर बिखरे शीशे और मलबे को साफ करवाकर यातायात सुचारू कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया और पूरे मोतीनगर गांव में मातम पसरा हुआ है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग