बिहार चुनाव 2025: कई सीटों पर बेहद मामूली अंतर, कहीं 27 वोट ने तय की जीत-हार

पटना (डिजिटल डेस्क) । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जहां एक ओर बीजेपी–जेडीयू गठबंधन की जबरदस्त आंधी चली, वहीं कई सीटों पर मुकाबला इतना कड़ा रहा कि जीत और हार के बीच का फासला मात्र कुछ वोटों में सिमट गया। 243 सीटों वाले बिहार में एनडीए 203 सीटों तक पहुंच चुका है, जिसमें बीजेपी 90 और जेडीयू 85 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है या बढ़त बनाए हुए है। दूसरी ओर महागठबंधन 34 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है।
इन कड़ी टक्कर वाली सीटों में संदेश विधानसभा सीट सबसे चर्चित रही, जहां जीत का अंतर सिर्फ 27 वोट रहा। आइए जानते हैं किन सीटों पर रहा रोमांच चरम पर—

कड़ी टक्कर वाली प्रमुख सीटें

  1. अगियांव विधानसभा सीट (परिणाम घोषित)
  • महेश पासवान (बीजेपी)
  • शिव प्रकाश रंजन (सीपीआई(एमएल))
  • जीत का अंतर: 95 वोट
  1. बलरामपुर (गिनती पूरी)
  • संगीता देवी (एलजेपीआर)
  • मोहम्मद आदिल हसन (एआईएमआईएम)
  • अंतर: 389 वोट
  1. बख्तियारपुर (परिणाम घोषित)
  • अरुण कुमार (एलजेपीआर)
  • अनिरुद्ध कुमार (आरजेडी)
  • अंतर: 981 वोट
  1. बोध गया (परिणाम घोषित)
  • कुमार सर्वजीत (आरजेडी)
  • श्यामदेव पासवान (एलजेपीआर)
  • अंतर: 881 वोट
  1. छनपतिया (परिणाम घोषित)
  • अभिषेक रंजन (कांग्रेस)
  • उमाकांत सिंह (बीजेपी)
  • अंतर: 602 वोट
  1. ढाका (गिनती पूरी)
  • पवन कुमार जायसवाल (बीजेपी)
  • फासिल रहमान (आरजेडी)
  • अंतर: 119 वोट
  1. फारबिसगंज (परिणाम घोषित)
  • मनोज बिस्वास (कांग्रेस)
  • विद्यासागर केशरी (बीजेपी)
  • अंतर: 221 वोट
  1. जहानाबाद (गिनती लगभग पूरी)
  • राहुल कुमार (आरजेडी)
  • चंद्रेश्वर प्रसाद (जेडीयू)
  • अंतर: 255 वोट
  1. रामगढ़ (गिनती लगभग पूरी)
  • सतीश कुमार सिंह यादव (बीएसपी)
  • अशोक कुमार सिंह (बीजेपी)
  • अंतर: 175 वोट
  1. संदेश (परिणाम घोषित)
  • राधाचरण शाह (जेडीयू)
  • दीपू सिंह (आरजेडी)
  • अंतर: 27 वोट — सबसे रोमांचक मुकाबला
  1. तरैया (गिनती जारी)
  • जनक सिंह (बीजेपी)
  • शैलेंद्र प्रताप (आरजेडी)
  • अंतर: 737 वोट

इन सीटों पर मतगणना के दौरान हर राउंड के साथ तस्वीर बदलती रही। कई जगहों पर प्रत्याशी कभी आगे, कभी पीछे होते रहे। संदेश, ढाका और अगियांव जैसी सीटों ने इस बार स्पष्ट कर दिया कि बिहार की राजनीति में छोटे-छोटे वोट भी बड़े फैसले करा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें