अंबिकापुर निगम व नगर पंचायतों में भाजपा ने घोषित किए पार्षद और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ,देखें लिस्ट

बिट्टू सिहं राजपूत , सरगुजा । भाजपा ने अंबिकापुर नगर निगम, नगर पंचायत सीतापुर और नगर पंचायत लखनपुर के शेष प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस संबंध में भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास और जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे ने जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता की उपस्थिति में संकल्प भवन, भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी।

नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित

रूपेश दुबे ने बताया कि नगर पंचायत सीतापुर में अध्यक्ष पद के लिए निखिल राज सिंह और नगर पंचायत लखनपुर में सावित्री साहू को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही सीतापुर और लखनपुर के बचे हुए पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी जारी की गई।

सीतापुर के वार्डों में आशुतोष मिंज (वार्ड 1), संध्या जायसवाल (वार्ड 3), प्रीति सिंह (वार्ड 4), लाली बाई (वार्ड 7), नीरू मिस्त्री (वार्ड 10), और चितरंजन (वार्ड 9) को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

लखनपुर नगर पंचायत में वार्ड क्रमांक 8 से गायत्री अग्रवाल को पार्षद प्रत्याशी बनाया गया है।

अंबिकापुर नगर निगम के 38 वार्डों के लिए प्रत्याशी घोषित

भाजपा ने अंबिकापुर नगर निगम के कुल 48 वार्डों में से 38 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रमुख नामों में भगवानपुर वार्ड से कमलेश तिवारी, सुशांत घोष (वार्ड 2), निरंजन राय (वार्ड 3), विनय प्रभा (वार्ड 4), शिवमंगल सिंह (वार्ड 5), और आलोक दुबे (वार्ड 6) शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त वार्ड 40 से नितिन गुप्ता, वार्ड 43 से ममता तिवारी, और वार्ड 48 से पवन हिमांशु भगत को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है। शेष 10 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कल की जाएगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रत्याशियों को दी बधाई

भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सभी प्रत्याशियों को बधाई दी और नगरीय निकाय चुनाव में जीत के लिए पूरे उत्साह के साथ काम करने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें