“बलरामपुर में कलेक्टर की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर उठाए बड़े सवाल – पढ़ें पूरी खबर”

नंदकुमार कुशवाहा ,बलरामपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कटारा की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक हुई। बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण करने की जानकारी दी गई।

कलेक्टर ने बताया कि वर्ष 2003 और वर्ष 2025 की मतदाता सूचियों का मिलान बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में वर्तमान में 5 लाख 74 हजार 65 मतदाता पंजीकृत हैं।

उन्होंने कहा कि जिनका नाम 2003 और 2025 दोनों सूचियों में है, वे कैटेगरी ए में आएंगे। जिनका नाम 2025 की सूची में है, लेकिन 2003 में नहीं है, पर उनके माता-पिता का नाम 2003 की सूची में है, वे कैटेगरी बी में रखे जाएंगे। इस काम की अंतिम तिथि 20 सितम्बर 2025 है।

कलेक्टर ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे तीन दिनों के भीतर अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की सूची कार्यालय में जमा करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने इसके लिए पहले 16 जून तक का समय दिया था, लेकिन अब तक किसी दल ने सूची नहीं सौंपी है।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव जेम्स कुजूर और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें