बिट्टू सिंह राजपूत ,सूरजपुर। डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में रविवार की रात (14 सितम्बर 2025) पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 15 जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

चौकी बसदेई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोधिमा नदी किनारे सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने मौके से रामकुमार रजवार, उमाशंकर सिंह, बादू राजवाड़े, बनारसी यादव, रमेश, रामसाय और सोमारसाय को गिरफ्तार किया। इनके पास व जुआ फड़ से ₹7,390 जब्त किए गए।
इसी तरह थाना रामानुजनगर पुलिस ने ग्राम मांजा में दबिश देकर तिरथ बरगाह, जुगेश्वर प्रसाद साहू, पंकज साहू, तरुण साहू, श्यामले राजवाड़े, नेतलाल प्रजापति, मुकेश साहू और महेन्द्र साहू को पकड़ा। इनके पास व जुआ फड़ से ₹10,230 बरामद किए गए।
दोनों मामलों में कुल ₹17,620 नगद जब्त कर सभी 15 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामानुजनगर राजेन्द्र साहू, चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल एवं उनकी टीम सक्रिय रही।



