Balrampur News: जिले में मनाया गया मनरेगा दिवस, ग्रामीणों को मिली डिजिटल व श्रम अधिकारों की जानकारी

हाथोर समाचार,बलरामपुर। जिले में आज मनरेगा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में विकासखंड वाड्रफनगर की सभी 95 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित हुए।

कार्यक्रम में मनरेगा के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी ग्रामीणों को सरल भाषा में दी गई। प्रत्येक पंचायत में लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर मनरेगा से संबंधित विवरण प्राप्त करने की डिजिटल प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया गया। ग्रामीणों को समय पर मांग पत्र प्रस्तुत करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने प्रेरित किया गया।

मनरेगा श्रमिकों का 100 प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत जल संरक्षण से जुड़े कार्यों—डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण, जल संग्रहण संरचनाओं—के चयन व निर्माण की प्रक्रिया समझाई गई। युक्त धारा पोर्टल के माध्यम से अगले वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना बनाने का तरीका भी विस्तार से बताया गया, ताकि विकास कार्यों की बेहतर योजना तैयार हो सके।

जनपद पंचायत वाड्रफनगर में वर्तमान में 22,850 सक्रिय जॉब कार्डधारी और 41,920 सक्रिय श्रमिक पंजीकृत हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सचिव, रोजगार व तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें