अम्बेडकर पुण्यतिथि पर अभाविप डांडकरवां की पहल: रंगोली, चित्रकला ,दौड़ प्रतियोगिता और संगोष्ठी का आयोजन

हाथोर समाचार ,प्रतापपुर। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि समरसता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला सूरजपुर इकाई डांडकरवां द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांडकरवां में विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दौड़ प्रतियोगिता, रंगोली, चित्रकला स्पर्धा और संगोष्ठी शामिल रही, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अभाविप कोरिया विभाग संयोजक प्रदीप यादव ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर 1956 को बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण हुआ था। भारत के दलित, शोषित और वंचित वर्ग को समाज में समान अधिकार दिलाने के लिए डॉ. अम्बेडकर ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वे महान समाज सुधारक, न्यायविद, अर्थशास्त्री और संविधान शिल्पकार थे।

संगोष्ठी के बाद 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, रंगोली एवं चित्रकला स्पर्धा आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने बाबा साहेब और भारत माता को समर्पित आकर्षक रंगोलियाँ व चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दौड़ प्रतियोगिता में भी छात्रों ने उत्साह व उमंग के साथ सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य रविन्द्र नाथ यादव, अभाविप प्रतापपुर सहमंत्री नरेन्द्र सिंह, सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही अभाविप डांडकरवां टीम के नगर मंत्री प्रमोद सिंह, सहमंत्री विमला शांडिल्य, संजय सिंह, सूर्यप्रताप पटेल, राजकुमारी, सलीमा टेकाम सहित भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग