रमेश राजवाड़े बने शासकीय वाहन चालक संघ के प्रदेश महामंत्री

हाथोर समाचार ,सूरजपुर। जनसंपर्क विभाग में पदस्थ रमेश राजवाड़े को शासकीय एवं अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा के साथ ही पूरे संघ अमले में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।

नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रमेश राजवाड़े के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पदाधिकारियों का कहना है कि उनके मार्गदर्शन में चालक कर्मियों की समस्याओं के निराकरण, सेवा संबंधी सुधार तथा बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए ठोस पहलें सामने आएंगी। इसी के चलते प्रदेशभर के वाहन चालक कर्मियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परमेश्वर राम देवांगन, कृपाल सिंह, नरेंद्र गुप्ता, महेंद्र सिंह, योगेंद्र साहू, मुकेश साहू, प्रतीक सिंह सहित अन्य सदस्यों ने श्री राजवाड़े को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं।रमेश राजवाड़े ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करने और वाहन चालक कर्मियों के हितों के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें