सूरजपुर के जरही में भाजपा कार्यकर्ताओं में फूट: मंडल कार्यकारिणी विस्तार में कांग्रेसीकरण और परिवारवाद पर उठे सवाल, पढ़ें पूरी खबर

बिट्टू सिंह राजपूत ,सूरजपुर। जिले के जरही मंडल में भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी के भीतर असंतोष गहरा गया है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पहले मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति कार्यकर्ताओं के रायशुमारी के बिना मनमाने तरीके से किया गया है, जिसमें पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर ‘पैराशूट नेताओं’ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जबकि, सोनगरा विश्राम गृह में हुई बैठक में मंडल प्रभारी ने कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों से राय ली थी, जिनमें छह नामों पर सहमति बनी थी। बावजूद इसके, विधायक के हस्तक्षेप से एक नए चेहरे को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया, जिसे लेकर विरोध शुरू हो गया था।

कांग्रेसीकरण’ और परिवारवाद के आरोप

अब नया हंगामा मंडल की कार्यकारिणी विस्तार को लेकर है . जहां नई कार्यकारिणी में कई ऐसे लोगों को पद दिए गए हैं जिनका अतीत में कांग्रेस से जुड़ाव रहा है। ग्रामीण कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संगठन को हाईजैक किया जा रहा है। साथ ही, रिश्तेदारों को एक साथ दो-दो पद दिए जाने से परिवारवाद के आरोप भी सामने आए हैं।

शहर केंद्रित नियुक्ति से ग्रामीण नाराज़

46 सदस्यीय कार्यकारिणी में से 18 पदाधिकारी केवल नगर पंचायत जरही क्षेत्र से लिए गए हैं, जिसमें अध्यक्ष, महामंत्री और उपाध्यक्ष जैसे पद शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ कर दिया गया है।

कार्यकर्ताओं में इस्तीफे की सुगबुगाहट

मंडल के कई पुराने कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि संगठन पर विधायक का सीधा नियंत्रण है और पुराने कार्यकर्ताओं को योजनाबद्ध ढंग से किनारे किया जा रहा है।

शिवराज सिंह के कार्यक्रम में गुटबाज़ी का असर

चर्चा यह भी है की 13 मई को सरगुजा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में जरही मंडल से करीब 50 कार्यकर्ता ही पहुंचे, जबकि दर्जनों गांवों के लिए वाहन की व्यवस्था की गई थी। कई गाड़ियाँ लगभग खाली गईं। यह स्थिति संगठन में बढ़ती गुटबाज़ी को दर्शाती है।

भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों की भी उपेक्षा

नई कार्यकारिणी में भाजपा समर्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी शामिल नहीं किया गया है, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है।जिसका सीधा असर आने वाले विधानसभा चुनाव पर दिखने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें