38 वर्ष की सेवा के बाद एसआई अश्वनी पाण्डेय व आरक्षक रामप्रसाद को भावभीनी विदाई

हाथोर समाचार,सूरजपुर। जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को पुलिस विभाग में दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए एसआई अश्वनी पाण्डेय एवं आरक्षक रामप्रसाद के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने दोनों कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा पेंशन स्वीकृति आदेश भी सौंपा।

अपने संबोधन में एसएसपी ने कहा कि एसआई अश्वनी पाण्डेय ने 38 वर्ष 10 माह तथा आरक्षक रामप्रसाद ने 28 वर्ष 7 माह तक पुलिस विभाग में निष्ठापूर्वक सेवाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। सेवानिवृत्त कर्मियों की ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा नई पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणादायी रहेगी।

समारोह में अश्वनी पाण्डेय और रामप्रसाद ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग से मिले सम्मान और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने की अपील की। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, सीएसपी बेनार्ड कुजूर सहित पुलिस कार्यालय तथा विभिन्न थाना-चौकियों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त साथियों के स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग