सूरजपुर में छाते के नीचे चल रही पढ़ाई, मंत्री के क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल

हाथोर समाचार ,सूरजपुर। जिले के ओड़गी विकासखंड अंतर्गत ग्राम दवना स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की दुर्दशा ने एक बार फिर सरकारी शिक्षा व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। यहां 200 बच्चों वाला यह स्कूल वर्षों से बदहाल भवन में संचालित हो रहा है। हालात इतने खराब हैं कि बारिश के दौरान छात्र छत से टपकते पानी के बीच छाता लगाकर परीक्षा देने को मजबूर हैं। तस्वीरों को देख आप भी कहेंगे की ऐसे में कैसे पढ़ेगा इंडिया, जब पढ़ने की छत भी नसीब नहीं!

विद्यालय की यह हालत कोई नई नहीं है। स्कूल के प्राचार्य का कहना है कि बीते दो वर्षों से मरम्मत को लेकर जिला प्रशासन को लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुख्यमंत्री जतन योजना के तहत स्कूल मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन वह कहां गई, इसका कोई अता-पता नहीं है। यह निश्चित ही जांच का विषय है।

मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा का बूरा हाल

इस स्कूल की विशेष बात यह है कि यह क्षेत्र प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विधानसभा क्षेत्र में आता है। बावजूद इसके, हालात यह हैं कि बच्चे टपकती छत के नीचे छाता लेकर बैठने को मजबूर हैं।

बीते दिनों जब शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया, तो संकुल से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारी उपस्थित रहे, लेकिन इस स्कूल की हालत पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

राज्य शासन को भेजा गया है पत्र

ओड़गी बीईओ ने बताया कि सूरजपुर कलेक्टर और राज्य शासन को पत्र भेजा गया है, जल्द मरम्मत का कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग