पिता की डांट से नाराज बेटे ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटकती मिली लाश

कन्हैयालाल लोधी,  रामानुजनगर, सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर (खुटहनपारा) में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान चूरन राजवाड़े (20 वर्ष), पिता दिलभरण राजवाड़े, जाति रजवार निवासी ग्राम राजापुर के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 5 बजे चूरन घर लौटा था। उस समय वह नशे की हालत में था। पिता ने उसे अस्पताल नहीं जाने पर डांटा तो वह गुस्से में मोबाइल फोन पटकने लगा और फिर घर से बाहर निकल गया। घरवालों को यह उसका रोज़ का व्यवहार समझकर उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

रात करीब 9 बजे उसने घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित एक महुआ के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा ली। सुबह करीब 4:30 बजे जब उसके पिता खेत की ओर निकले तो बेटे का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर उनकी चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

घटना से पूरे घर और मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। युवक परिवार का इकलौता पुत्र था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग