आठ पैर, तीन कान और दो कमर वाले बकरी के बच्चे ने लिया जन्म, जन्म के कुछ देर बाद ही हुई मौत

हाथोर समाचार, सूरजपुर। जिले के दूरस्थ चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के गांव कोल्हूआ के आश्रित ग्राम बोकराटोला में रविवार को उस समय ग्रामीणों में जिज्ञासा और कौतूहल फैल गया, जब स्थानीय किसान रामकेश साहू के घर की बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया। इनमें से एक बच्चा सामान्य रूप से स्वस्थ है, जबकि दूसरा बच्चा अनोखे शारीरिक स्वरूप के साथ पैदा हुआ उसके आठ पैर, तीन कान और दो कमर थीं।

ग्रामीणों के अनुसार, बकरी का पहला बच्चा पूरी तरह सामान्य है और स्वस्थ अवस्था में है, परंतु दूसरा बच्चा देखने में बिल्कुल विचित्र था। जन्म के कुछ ही देर बाद उस असामान्य बच्चे की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल बन गया और लोग समूह में रामकेश साहू के घर पहुंचने लगे। कई ग्रामीणों ने उस विचित्र बच्चे की तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिए।

पशु चिकित्सकों का कहना है कि यह मामला जैविक विकृति का प्रतीत होता है, जो भ्रूण के विकास के दौरान किसी गड़बड़ी या जुड़वां भ्रूण के असमान रूप से विकसित होने के कारण उत्पन्न होती है। ऐसे मामले अत्यंत दुर्लभ होते हैं और इनकी संभावना लाखों में एक होती है।

चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि यह किसी अंधविश्वास या अशुभ संकेत का मामला नहीं, बल्कि पूरी तरह से वैज्ञानिक कारणों से जुड़ी जैविक त्रुटि है।

इस विचित्र जन्म की खबर फैलते ही बोकराटोला सहित आसपास के कई गांवों के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे अपनी आंखों से देखने के लिए उत्सुक हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने आज तक ऐसा मामला नहीं देखा था। वहीं, पशु चिकित्सकों की टीम ने बकरी की जांच कर उसे सामान्य स्थिति में बताया। यह घटना अब पूरा क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन चुकी है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें