सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

हाथोर समाचार,सूरजपुर। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित नगर पंचायत जरही में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदौरा (प्रतापपुर) निवासी रामजनम विश्वकर्मा, पिता बैजनाथ विश्वकर्मा, उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामजनम विश्वकर्मा अपनी हीरो बाइक से जरही की ओर आ रहे थे। इसी दौरान यूपी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक (UP 64 AT 7863) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार रामजनम का सिर बुरी तरह क्षतिग्र्स्त हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने पर भटगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को भटगांव अस्पताल भेजा गया। हादसा शाम करीब 5 बजे का बताया जा रहा है।पुलिस ने ट्रक को जप्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है ।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें