सरगुजा हीरो में लॉन्च डेस्टिनी 110 सीसी, आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

हाथोर समाचार,अंबिकापुर। दुनिया की प्रमुख टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने बुधवार शाम शहर के Sarguja Hero Showroom में अपने नए डेस्टिनी 110 स्कूटर को लॉन्च किया। लॉन्चिंग कार्यक्रम में शो-रूम संचालक आशीष अग्रवाल और स्टाफ मौजूद रहे।

संचालक आशीष अग्रवाल ने बताया कि नया डेस्टिनी 110 स्कूटर स्टाइल, मजबूती और पारिवारिक जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इसे “हीरो का स्कूटर और स्कूटर का हीरो” टैगलाइन के साथ बाजार में उतारा है।

उन्होंने कहा कि 110 सीसी सेगमेंट देश का सबसे बड़ा प्रतिस्पर्धी वर्ग है, जिसे लाखों परिवार और युवा पसंद करते हैं। ऐसे में नया डेस्टिनी 110 लंबी यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने वाली तकनीक से लैस है।

कंपनी के अनुसार, डेस्टिनी ब्रांड के स्टाइल, इनोवेशन और भरोसे को आगे बढ़ाते हुए नया मॉडल पहली बार स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों की बदलती जरूरतों को भी पूरा करेगा।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग