अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 17.64 लीटर अवैध विदेशी शराब और मोटरसाइकिल जब्त

बलरामपुर(नंदकुमार कुशवाहा)। जिले में अवैध शराब के भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर  और जिला आबकारी अधिकारी एस.एन. साहू के मार्गदर्शन में  बसंतपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के एक मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार थाना बसंतपुर के ग्राम बाजरा में दशरथ सरूता द्वारा अवैध विदेशी शराब का परिवहन किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर की गई जांच में उसके पास से 17.64 लीटर अवैध विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है

जिला आबकारी अधिकारी श्री साहू ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय और परिवहन के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों, तथा राष्ट्रीय व राजकीय राजमार्गों के किनारे स्थित होटल व ढाबों में शराब रखने, पिलाने और पीने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने नागरिकों से अपील  की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी आबकारी नियंत्रण कक्ष के नंबर 07831-299241 या टोल फ्री नंबर 14405 पर दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग