हाथोर समाचार,बलरामपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले के 49 सहकारी समितियों के अंतर्गत स्थापित 49 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों से तेजी से धान खरीदा जा रहा है।

जिले में अब तक कुल 3,76,410.40 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। सबसे अधिक खरीदी कामेश्वरनगर केन्द्र में 17,982.40 क्विंटल दर्ज की गई है। इसके अलावा भंवरमाल में 15,844.40, महाराजगंज में 14,977.20, विजयनगर में 13,462.80, बड़कागांव में 13,934.80 तथा डिण्डों में 11,829.20 क्विंटल धान की खरीदी हुई है।
जमड़ी केन्द्र ने 16,372.40, त्रिकुण्डा ने 11,152 और तातापानी ने 9,479.60 क्विंटल खरीदी कर सक्रिय योगदान दिया है। वहीं कपिलदेवपुर में 3,559.20, रामनगर में 10,670.80, वाड्रफनगर में 5,408.80 तथा रामानुजगंज में 8,639.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।
प्रशासन ने बताया कि सभी केन्द्रों में व्यवस्था सुदृढ़ है और किसानों को सुविधाजनक वातावरण में तौल-संवरण कराया जा रहा है। जिले में खरीदी की रफ्तार लगातार तेज बनी हुई है।



