नदी किनारे जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी व चार मोटरसाइकिल जप्त

हाथोर समाचार, सूरजपुर। डीआईजी एवं एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी बसदेई पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगद राशि एवं चार मोटरसाइकिल जप्त की हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 दिसंबर 2025 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गंगोटी स्थित शिवपुर नदी के किनारे कुछ व्यक्ति हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल मौके पर दबिश दी गई।

पुलिस टीम को देख कुछ जुआड़ी मौके से फरार हो गए, वहीं दो आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिनेश साहू उम्र 25 वर्ष एवं रामचरण सिंह उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम गंगोटी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों एवं जुआ फड़ से कुल 1100 रुपये नगद बरामद किए गए। इसके अलावा मौके पर खड़ी चार मोटरसाइकिलों को भी जप्त किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। वहीं फरार जुआड़ियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल सहित बसदेई पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें