सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मंत्री-विधायक को गाली-गलौज के मामले में सोशल मीडिया क्रिएटर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार

हाथोर समाचार, सरगुजा। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां कर जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सीतापुर पुलिस ने सोशल मीडिया क्रिएटर आकांक्षा टोप्पो के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में विवेचना प्रारंभ कर दी है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 दिसंबर 2025 को आरोपी द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक रूप से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक के विरुद्ध अभद्र, अशोभनीय एवं मर्यादाहीन भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणियां की गई थीं। इन टिप्पणियों को जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया गया है, साथ ही इससे सामाजिक सौहार्द एवं सार्वजनिक शांति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका भी जताई गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी पत्रकार नहीं होने के बावजूद स्वयं को पत्रकार की तरह प्रस्तुत कर सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से झूठी और भ्रामक जानकारियां प्रसारित कर रही थी। इससे सोशल मीडिया के दुरुपयोग का मामला सामने आया, जिसके कारण आमजन में भ्रम और गलत संदेश जाने की स्थिति बनी। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज किया।

बताया गया है कि आरोपी द्वारा सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के स्थान को लेकर शासकीय भूमि से संबंधित निराधार आरोप सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए थे। इन आरोपों के चलते संबंधित विभागों एवं प्रशासन के समक्ष भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके बाद औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई।

थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 471/25 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में डिजिटल साक्ष्यों का संकलन, तकनीकी जांच तथा संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिकोण से पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले कृत्यों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग