प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में संग्राम,प्रभारी नेता की तर्क से भाजपा कार्यकर्ता हताश, देखें वीडियो

बिट्टू सिंह राजपूत, सूरजपुर। बीते 19 दिसंबर को जिले के 13 मंडलों में भाजपा नये मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की, वही जरही मंडल अध्यक्ष के नाम पर खींचातानी चल रहा है। सूत्रों की माने तो क्षेत्रीय विधायक अपने चहेते को मंडल अध्यक्ष बनाने के लिए संगठन में दबाव बना रही हैं और मंण्डल के भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय एक कार्यकता को मंडल अध्यक्ष बनाना चाह रहे हैं। ऐसे में विरोध की स्थिति बनी हुई हैं। वहीं प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष के नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखीं जा रही हैं जिसका विरोध सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखा जा रहा है।

मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति करते प्रभारी

प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति से बवाल

सोशल मीडिया में हो रहे विरोध के वायल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के दौरान मंडल प्रभारी राजेश अग्रवाल (महलवाला) से तर्क वितर्क करते दिख रहे हैं। जिसमें एक कार्यकर्ता यह कह रहा हैं की 7 दिसंबर को हुए रायसुमारी के दौरान आप जिस रजिस्टर में बुथ अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मत जानकर नाम लिखें है तो उस रजिस्टर को कार्यकर्ताओं के सामने दिखाए जिससे हम कार्यकर्ताओं को पता चल सके की आप जिसे अध्यक्ष नियुक्त कर रहे हैं उस नाम पर कितने लोगों की सहमति है।

मंडल प्रभारी और कार्यकर्ताओं के बीच तर्क वितर्क

प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं के बीच हो रहे नोक झोंक के बीच मंडल प्रभारी राजेश महलवाला भड़क गए और कार्यकर्ताओं को संगठन का सिस्टम बताते हुए यह कहते नजर आ रहे है की जब कांग्रेस से भाजपा में आए चिंतामणि महाराज को सांसद बनाया जा सकता है तो फिर मंडल अध्यक्ष पर सवाल उठाना गलत है।

रायसुमारी बैठक पर सवाल

प्रतापपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा जब संगठन के नेताओं को लिफाफा में अपने पसंदीदा व्यक्ति को ही मंडल अध्यक्ष बनाना था तो रायसुमारी कराने का प्रकिया का क्या मतलब था ,जहा कार्यकर्ताओं के विरोध के बावजूद भी प्रतापपुर में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति कर दिया गया।बहरहाल प्रतापपुर में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति का विरोध कार्यकर्ता मुखर हो कर करते दिखाई दे रहे हैं ।वही मंण्डल प्रभारी के तर्क का वीडियो सामने आने के बाद अन्य मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी देखीं जा रही हैं । वहीं प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव होना है और ऐसे में कार्यकर्ताओं की नराजगी चुनावी परिणाम पर क्या असर डालता है यह तो देखने वाली बात होगी।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें