सूरजपुर : नगर पालिका आम निर्वाचन 2024-25: निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए वार्डवार अधिकारियों की हुई नियुक्ति

बिट्टू सिहं राजपूत,सूरजपुर। नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन 2024-25 के लिए निर्वाचन व्यय सीमा सुनिश्चित करने और इसके अनुवीक्षण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों सहित निर्वाचन व्यय संपरीक्षकों की नियुक्ति की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी के तहत श्री बालेन्दु शेखर मिश्र को नोडल अधिकारी और श्री व्ही.जी. उपगड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही, विभिन्न नगर पालिकाओं में व्यय अनुवीक्षण कार्यों के लिए अलग-अलग “निर्वाचन व्यय संपरीक्षक” नामित किए गए हैं।

सूरजपुर नगर पालिका के लिए नियुक्त प्रभारी


अध्यक्ष पद हेतु नजीर अहमद खान, कनिष्ठ लेखाधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वार्ड क्रमांक 01 से 08 के लिए श्री देवेंद्र साहू एवं श्री चंद्रिका प्रसाद जायसवाल को संपरीक्षक नियुक्त किया गया है।
वार्ड क्रमांक 09 से 18 के लिए भी इन्हीं अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।

बिश्रामपुर नगर पंचायत के लिए नियुक्त प्रभारी


अध्यक्ष पद हेतु एन.के.नृसिंह को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं वार्ड क्रमांक 01 से 07 के लिए विजय साहू और वार्ड क्रमांक 08 से 15 के लिए मुकेश सिन्हा को व्यय संपरीक्षक बनाया गया है।

जरही नगर पंचायत के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी


अध्यक्ष पद के लिए शकील खान प्रभारी अधिकारी होंगे।
वही वार्ड क्रमांक 01 से 07 के लिए बृजलाल सिंह और वार्ड क्रमांक 08 से 15 के लिए आनंद वर्मा को नियुक्त किया गया है।

नगर पंचायत भटगांव के लिए इन्हें बनाया गया है प्रभारी


अध्यक्ष पद के लिए नीलकंठ राजवाड़े को प्रभारी नियुक्त किया गया है वहीं वार्ड क्रमांक 01 से 07 के लिए छत्रधारी सिंह और वार्ड क्रमांक 08 से 15 के लिए धर्मेंद्र साहू को जिम्मेदारी दी गई है।

नगर पंचायत प्रतापपुर
नगर पंचायत प्रतापपुर में अध्यक्ष पद के लिए प्रभारी अधिकारी के तौर पर अमित कुमार कश्यप को नियुक्त किया गया है। वही वार्ड क्रमांक 01 से 07 के लिए राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा और वार्ड क्रमांक 08 से 15 के लिए मटुकधारी सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। यह सभी अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया में व्यय सीमा के पालन को सुनिश्चित करेंगे।
 

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें