सूरजपुर जिला अध्यक्ष बने मुरली मनोहर सोनी ,निकाय और पंचायत चुनाव में दिखेगा अनुभव का जादू

बिट्टू सिंह राजपूत, सूरजपुर।छत्तीसगढ़ में भाजपा मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब जिलाध्यक्षों की घोषणा का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले की कमान मुरली मनोहर सोनी को सौंपी गई है। 

कई दावेदारों को पछाड़कर मिली जिम्मेदारी

सूरजपुर जिला भाजपा अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार मैदान में थे, जिनमें मुरली मनोहर सोनी, सत्यनारायण सिंह, अनुप सिन्हा और पुष्पा सिंह के नाम प्रमुख थे। आज पार्टी कार्यालय में चुनाव प्रभारी चंपा देवी पावले की उपस्थिति में लिफाफा खोला गया। जैसे ही मुरली मनोहर सोनी के नाम की घोषणा हुई, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। 

पूर्व और वर्तमान जिला अध्यक्ष एक साथ

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, रामकृपाल साहू समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। 

लंबे अनुभव से मिली सफलता
 
मुरली मनोहर सोनी इससे पहले दो बार जिला महामंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। रामकृपाल साहू और बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व में उनका संगठनात्मक अनुभव इस पद पर चयन में निर्णायक रहा। 

चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका

आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में मुरली मनोहर सोनी की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। जिले में एक नगर पालिका और चार नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं। साथ ही पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जिताने की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर होगी। 

वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में करेंगे काम

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा, “वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत करेंगे और हर चुनाव में जीत हासिल करेंगे।” 

संगठन को मिलेगी मजबूती

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, “मुरली मनोहर सोनी के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। उनका अनुभव पार्टी के लिए लाभदायक साबित होगा।” 

पूर्व जिलाध्यक्ष ने जताया भरोसा

पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा, “मेरे कार्यकाल में हमने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया। मुझे विश्वास है कि मुरली मनोहर सोनी जी के नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगी।” सूरजपुर भाजपा के लिए यह नियुक्ति आने वाले चुनावों में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकेत देती है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें