CG Breaking:साय मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, 12 या 13 जनवरी को शपथ समारोह तय

रायपुर। राज्य की साय सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा अब औपचारिकता की ओर बढ़ रही है। सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह के लिए तारीखें तय कर ली गई हैं। 12 जनवरी शाम या 13 जनवरी सुबह को यह समारोह आयोजित हो सकता है। लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच, अब मंत्रियों के नामों को लेकर भी हलचल तेज हो गई है।

संभावित मंत्रियों की सूची में कौन शामिल?

चर्चा में प्रमुख नामों में दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव का नाम सबसे आगे है। आरएसएस बैकग्राउंड वाले यादव को संघ से समर्थन मिलने और यादव समाज को साधने के लिहाज से मंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना है।

इसके अलावा, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का नाम भी संभावित मंत्रियों में शामिल है। 14 साल तक मंत्री रहे अमर अग्रवाल को उनके परिणामोन्मुखी कार्यशैली के लिए जाना जाता है। पूर्ववर्ती सरकार में उन्होंने आबकारी नीति में बड़े बदलाव किए थे और जीएसटी काउंसिल में सबसे लंबे समय तक सदस्य रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को भी मंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। संगठन के स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ और प्रभावशाली कार्यशैली के चलते उनका नाम लगभग तय माना जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरु

सूत्रों के मुताबिक, समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अगर 12 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाता है, तो इसे 13 जनवरी सुबह आयोजित किया जाएगा। कैबिनेट विस्तार में 2 से अधिक मंत्री शामिल किए जाने की संभावना है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि साय सरकार किन नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करती है और आगामी विधानसभा चुनावों से पहले यह विस्तार क्या राजनीतिक समीकरण साधने में सफल होगा।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें