प्रतापपुर जिला पंचायत सदस्य पद पर प्रबल दावेदारों की सूची में लवकेश पैकरा का नाम ,इस क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव

बिट्टू सिहं राजपूत , सूरजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन को लेकर प्रतापपुर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए क्षेत्र क्रमांक 10 से शिक्षित और योग्य उम्मीदवारों की चर्चा जोरों पर है। इसी क्रम में पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा के पुत्र लवकेश पैकरा का नाम संभावित उम्मीदवार के रूप में सामने आ रहा है।

लवकेश पैकरा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत सरपंच के पद से की और जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपनी सेवा दी है। उन्होंने अपनी साफ छवि, मिलनसार स्वभाव और समस्याओं के समाधान की तत्परता से जनता का विश्वास जीता है। वर्तमान में वह जिला पंचायत सदस्य के रूप में कार्यरत हैं और क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।

जनता का समर्थन और प्रबल दावेदारी

क्षेत्र क्रमांक 10 के लोगों का कहना है कि लवकेश पैकरा उनकी समस्याओं को समझने और समाधान करने में हमेशा तत्पर रहते हैं। उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए आमजन उन्हें जिला पंचायत सदस्य पद का प्रबल दावेदार मान रहे हैं।

विकास को नई ऊंचाई पर ले जाने का लक्ष्य

लवकेश पैकरा का कहना है, “मुझे क्षेत्र के लोगों ने हमेशा प्यार और समर्थन दिया है। मैं उनका ऋणी हूं और क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई तक ले जाना मेरा मुख्य लक्ष्य है। हमारा क्षेत्र अभी भी विकास के कई पहलुओं में पीछे है, और इसे आगे बढ़ाने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा।”

राजनीतिक अनुभव और कुशलता

लवकेश पैकरा ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रतापपुर विकासखंड के हर क्षेत्र में त्वरित समस्याओं का समाधान कर अपनी कार्यकुशलता साबित की है। उनकी सक्रियता और समर्पण ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय नेता बना दिया है।

क्षेत्र में बढ़ती राजनीतिक हलचलों के बीच लवकेश पैकरा का नाम प्रमुख रूप से उभर रहा है। उनकी लोकप्रियता और जनता का विश्वास उन्हें चुनावी दौड़ में मजबूती प्रदान कर सकता है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग