निकाय चुनाव में मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़ का चला मैजिक ,कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की बंपर जीत

10 साल से काबिज नगर निगम में कांग्रेस को बड़ा झटका

बिट्टू सिहं राजपूत , सरगुजा। छत्तीसगढ़ के कद्दावर कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के गढ़ अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अंबिकापुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की मंजूषा भगत ने 11063 वोटों से जीत हासिल की और अंबिकापुर नगर निगम की पहली महापौर बनीं। इस जीत ने राज्य की राजनीति में एक नया मोड़ दिया है, क्योंकि अंबिकापुर में पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस का ही दबदबा था।

अंबिकापुर जनसंपर्क

अंबिकापुर नगर निगम चुनाव में कुल 48 वार्ड थे, जिसमें से भाजपा ने 31 वार्डों में जीत हासिल की। यह भाजपा की शानदार सफलता का प्रतीक है, खासतौर से टीएस सिंह देव के मजबूत किले में भाजपा की सेंधमारी को लेकर। भाजपा की इस जीत ने साफ संकेत दिया है कि राज्य में राजनीतिक समीकरण बदलने लगे हैं और भाजपा के लिए अंबिकापुर जैसे कांग्रेस के गढ़ में भी अब संभावनाएं खुल रही हैं।

सीएम विष्णु देव साय के साथ रोड शो

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का मैजिक और भाजपा की रणनीति

भाजपा ने अंबिकापुर नगर निगम चुनाव की जिम्मेदारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को सौंपी थी। लक्ष्मी राजवाड़े ने अपनी रणनीति और कुशल नेतृत्व से अंबिकापुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में भाजपा की लहर को तेज किया। भाजपा की जीत का श्रेय राजवाड़े की सक्रियता और डोर-टू-डोर जनसंपर्क को जाता है, जिससे उन्होंने क्षेत्रवासियों के बीच भाजपा के लिए समर्थन जुटाया। राजवाड़े ने न केवल अंबिकापुर, बल्कि भटगांव नगर पंचायत में भी कांग्रेस को हराया।

जीत के बाद जश्न

भटगांव में भाजपा के कई बागी नेताओं ने चुनाव लड़ा, लेकिन लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में भाजपा ने एकजुट होकर जीत हासिल की। राजवाड़े के अथक प्रयासों से भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्ष और 8 पार्षदों को जीत दिलाई। इस सफलता से साफ जाहिर होता है कि राजवाड़े का मैजिक केवल अंबिकापुर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने अपने प्रभाव से भटगांव में भी कांग्रेस को पूरी तरह से हरा दिया।

जनसंपर्क के दौरान सब्जी खरीदारी करती हुई मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़

टीएस सिंह देव के गढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका

अंबिकापुर नगर निगम में भाजपा की यह जीत कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है, खासकर तब जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी खुद संभाल रखी थी। सिंह देव के नेतृत्व में कांग्रेस पिछले 10 वर्षों से अंबिकापुर नगर निगम पर काबिज थी, और इस बार उनकी कोशिशें नाकाम साबित हुईं। कांग्रेस के प्रचार में टीएस सिंह देव का योगदान बहुत महत्वपूर्ण था, लेकिन भाजपा की रणनीति और लक्ष्मी राजवाड़े की मेहनत ने परिणामों को उलट दिया।

नगर निगम चुनाव प्रचार में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में शामिल

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मेहनत रंग लाई

महिला बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंबिकापुर और भटगांव में चुनाव प्रचार के दौरान एक-एक वार्ड में जाकर जनता से संवाद किया। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान लोगों की समस्याओं को समझा और भाजपा के विजन को उनसे साझा किया। उनके इस डोर-टू-डोर प्रचार अभियान ने भाजपा के पक्ष में बड़ा जनसमर्थन जुटाया। खासकर महिलाओं और युवाओं ने भाजपा के पक्ष में वोट किया, जो कांग्रेस के लिए एक चुनौती साबित हुआ।

मतदाताओं के साथ सेल्फी लेती हुई मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़

कांग्रेस का सफाया

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की रणनीति ने भाजपा को अंबिकापुर के साथ-साथ भटगांव में भी बड़ी सफलता दिलाई। भटगांव नगर पंचायत में जहां भाजपा के कई बागी नेताओं ने चुनावी मैदान में उतरकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला था, वहां भी लक्ष्मी राजवाड़े ने अपनी मेहनत से भाजपा को जीत दिलाई। उनकी डोर-टू-डोर जनसंपर्क और कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक प्रचार ने जनता को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

चुनाव प्रचार करती हुई मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़

जहां-जहां मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कदम पड़ा, वहां-वहां कांग्रेस की बुरी तरह से हार हुई। यह साफ तौर पर दर्शाता है कि भाजपा की रणनीति और लक्ष्मी राजवाड़े का नेतृत्व अब छत्तीसगढ़ के राजनीति में प्रभावशाली साबित हो रहा है।

अंबिकापुर नगर निगम और भटगांव , बिश्रामपुर नगर पंचायत के चुनाव परिणाम भाजपा की रणनीतिक सफलता और लक्ष्मी राजवाड़े की मेहनत का प्रतीक हैं। टीएस सिंह देव के गढ़ में भाजपा ने जो सेंधमारी की है, वह राज्य की राजनीति में एक बड़ा संदेश है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा इस जीत को राज्य के अन्य हिस्सों में कैसे भुनाती है और क्या यह परिणाम आगामी विधानसभा चुनावों पर असर डालेंगे। बहरहाल टीएस सिंह देव के लिए यह हार एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है,

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें