14 दिन बाद फिर शुरू हुई अंबिकापुर-बिलासपुर फ्लाइट, यात्रियों की कमी बनी चुनौती

बिट्टू सिहं राजपूत ,अंबिकापुर। मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा से संचालित फ्लाई बिग एयरलाइन की 19-सीटर फ्लाइट 14 दिन बाद फिर से शुरू हो गई है। हालांकि, यात्रियों की कमी अब भी बनी हुई है। पहले दिन रायपुर से अंबिकापुर आने वाली फ्लाइट में केवल 5-6 यात्री सवार थे, जबकि अंबिकापुर-बिलासपुर-अंबिकापुर फ्लाइट ने बिना किसी यात्री के ही सफर तय किया।

फ्लाइट के लिए अब 28 फरवरी का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत 19 दिसंबर से इस हवाई सेवा की शुरुआत की गई थी, ताकि रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर के बीच यात्रा आसान हो सके। पहले यह सेवा सप्ताह में तीन दिन (गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार) उपलब्ध थी, जिसे बाद में बढ़ाकर सप्ताह में छह दिन कर दिया गया।

यात्रियों की कमी से हुआ घाटा

शुरुआत से ही इस रूट पर यात्रियों की संख्या कम रही, जिससे एयरलाइन को लगातार घाटा उठाना पड़ा। तय शेड्यूल के अनुसार, फ्लाइट सुबह 9 बजे रायपुर से उड़ान भरकर 10:15 बजे अंबिकापुर पहुंचती, फिर 10:40 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर 11:35 बजे बिलासपुर पहुंचती। इसके बाद 12 बजे बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए उड़ान भरकर 12:55 पर पहुंचती और फिर 1:20 बजे रायपुर के लिए रवाना होती।

हालांकि, इस दौरान कई बार पूरी फ्लाइट खाली रही, जबकि कभी-कभी केवल दो-चार यात्री ही सफर कर रहे थे।

तकनीकी खराबी या यात्रियों की कमी?

बीते 14 दिनों से अंबिकापुर-बिलासपुर रूट पर फ्लाई बिग एयरलाइन की फ्लाइट रद्द थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तकनीकी खराबी को इसका कारण बताया था, लेकिन अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, असली वजह यात्रियों की कमी थी। अब, लंबे अंतराल के बाद 27 फरवरी से फिर से यह सेवा शुरू की गई है, लेकिन यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए इस रूट पर हवाई सेवा का भविष्य अब भी अनिश्चित बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें