बिट्टू सिहं राजपूत ,सूरजपुर। नगर पंचायत जरही में नवनिर्वाचित पार्षदों सहित नगर पंचायत (नपं) अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह आयोजन जरही के दुर्गा पंडाल स्थित मैदान में हुआ, जहां पारंपरिक शैला नृत्य और भोज के साथ पूरे उल्लासपूर्ण वातावरण में समारोह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिले के अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा ने जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। नगरीय निकाय चुनाव के बाद जरही की जनता को इस समारोह का बेसब्री से इंतजार था, जो रविवार को संपन्न हुआ।
समारोह में नव निर्वाचित 15 पार्षदों को शपथ दिलाई गई, वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राम राजवाड़े ने अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जरही की नायब तहसीलदार सरिता राजवाड़े, नगर पंचायत के सीएमओ एम. एल. गहरवरिया, अनुज सिन्हा, देवेंद्र पटेल, अभिषेक जयसवाल, मुन्ना लाल राजवाड़े सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गोयल, शशिकांत गर्ग, अशोक गुप्ता, हीरा लाल गोयल,शरदचंद्र द्विवेदी, शशि सिंह, राकेश शुक्ला, विकेश जयसवाल, रविंद्र जायसवाल, संजय सिंह, दिलीप मंडल, प्रताप मरावी, विनीत देवांगन, दशरथ सिंह, रंजन कुमार मंडल, मुकेश सिंह और प्रकाश राजवाड़े जैसे प्रमुख नेता और स्थानीय नागरिक भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
नव निर्वाचित अध्यक्ष ने विकास कार्यों में प्रगति लाने ली संकल्प
इस समारोह ने जरही के विकास के लिए नए अध्याय की शुरुआत की उम्मीदें जगा दी हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राम राजवाड़े ने अपने संबोधन में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया और जनता को बेहतर सुविधाएं देने का आश्वासन दिया।
भाजपा और कांग्रेस दोनों दल के नव निर्वाचित पार्षद लिए शपथ
वार्ड 01 से पार्षद – लालमनी राजवाडे़
वार्ड 02 से पार्षद – सिया राम राजवाडे़
वार्ड 03 से पार्षद – राम कुमार राजवाडे़
वार्ड 04 से पार्षद – उर्मिला राजवाडे़
वार्ड 05 से पार्षद – करीना राजवाडे़
वार्ड 06 से पार्षद – नम्रता महंत
वार्ड 07 से पार्षद – सुमन जायसवाल
वार्ड 08 से पार्षद – तुलसी सिहं
वार्ड 09 से पार्षद – जूही सोनी
वार्ड 10 से पार्षद – सुनिता राजवाडे़
वार्ड 11 से पार्षद – सिद्धनाथ शर्मा
वार्ड 12 से पार्षद – निशा बीजू
वार्ड 13 से पार्षद – विवेक सिहं
वार्ड 14 से पार्षद – पवन साय
वार्ड 15 से पार्षद – राहुल जायसवाल