नगर पंचायत में होली उत्सव, अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों संग मनाया पर्व

बिट्टू सिहं राजपूत , सूरजपुर। नगर पंचायत कार्यालय में होली के पावन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राम राजवाड़े ने सफाई कर्मचारियों के साथ रंगों का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मेहनत से ही नगर स्वच्छ और सुंदर बना रहता है। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, आप सभी नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। आपकी मेहनत और समर्पण सराहनीय है।

इस अवसर पर नगर पंचायत सीएमओ मोहर लाल गहरवरिया भी उपस्थित रहे। साथ ही वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद सियाराम राजवाड़े, भाजपा मंडल महामंत्री अशोक गुप्ता, दिनेश पांडेय, तेजबहादुर सिंह, बीरु यादव, प्रकाश राजवाड़े सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपस में रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दीं और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार को मनाया।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें