इस जिले में स्कूल में मध्यान भोजन के खाने में मिला छिपकली, 70 से अधिक बच्चो की तबीयत बिगड़ी

बलरामपुर।  जिले के कुसमी ब्लॉक अंतर्गत गजाधरपुर के तुर्रीपानी प्रायमरी स्कूल के मध्यान भोजन के खाने में मरा हुआ छिपकली निकला। जिसके बाद भोजन खाने वाले लगभग 70 से अधिक बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी लाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। हालांकि ऐहतियातन बच्चों को हॉस्पिटल में रखा गया है।

खाना खाने के बाद कुछ बच्चों को उल्टी होने लगी एवं पेट में दर्द होने लगा। इसकी सूचना हेडमास्टर ने बीईओ को दी। जिन बच्चों की तबीयत बिगड़ी उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी लाया गया। कुसमी में बच्चों का उपचार तत्काल शुरू किया गया। बीईओ सहित अन्य अधिकारी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग