बॉलीवुड। दिग्गज भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया है।
देशभक्ति वाली फिल्मों के लिए मनोज को ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें 1992 में पद्मश्री और 2015 में भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिल चुका है।