सारंगढ़ बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर करने वाले 9 आरोपियों को भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। वहीं, 6 आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
जबकि नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर ने बताया कि, पीड़ित महिला 12 अप्रैल को देवसागर मेला घूमने गई थी। इसी दौरान मेले में अपने एक जान पहचान के व्यक्ति से मुलाकात हुई।
जिससे महिला ने अपने घर छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद वो महिला को घर छोड़ने चला गया। रास्ते पर महिला के पुराने प्रेमी राजेंद्र साहू ने इसे देखा और महिला के घर अपने 8 साथियों को लेकर चला गया। उन दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात करते हुए मारपीट करने लगा।
इसके साथ ही दोनों को अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया गया। इसके बाद महिला ने भटगांव थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।