बलरामपुर :जंगली सूअर समझकर युवक को मारी गोली, युवक की मौत, बंदूक के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले के विमलापुर क्षेत्र के जंगल में 26 अप्रैल को एक दर्दनाक घटना घटित हुई। जंगली सूअर के शिकार के दौरान गलती से एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक अपने साथियों के साथ जंगल में शिकार के लिए गया था। इस दौरान साथियों ने उसे जंगली सूअर समझकर गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही डिंडो पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चार भरमार बंदूकें भी बरामद की गई हैं। सभी आरोपी मृतक के साथ मिलकर जंगली सूअर का शिकार करने जंगल गए थे।

डिंडो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें