Surajpur News: कारखाने की तकनीकी प्रक्रिया से रूबरू हुए यू वी संस्कार महाविद्यालय के एमएससी विद्यार्थी

बिट्टू सिंह राजपूत , सूरजपुर। यू वी संस्कार महाविद्यालय, लटोरी के रसायन शास्त्र एवं भौतिकी विभाग द्वारा एमएससी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम (Social Outreach Program) के अंतर्गत दिनांक 30.04.2025 को माँ महामाया शक्कर कारखाना, केरता, सूरजपुर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रक्रियाओं की प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करना तथा उनके शैक्षणिक ज्ञान को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ना था। भ्रमण के दौरान छात्रों ने शक्कर उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया जैसे गन्ने की पेराई, रस निष्कर्षण, उबाल, शुद्धिकरण, क्रिस्टलीकरण एवं पैकेजिंग को प्रत्यक्ष देखा एवं समझा। छात्रों ने उत्पादन के प्रत्येक चरण से संबंधित तकनीकी जानकारी प्राप्त की और मशीनों के संचालन का अवलोकन भी किया।

कारखाना प्रबंधन की ओर से छात्रों को पूर्ण सहयोग मिला। रासायनिक प्रक्रियाओं एवं उपकरणों की जानकारी मोहम्मद नदीम अंसारी (तकनीकी विशेषज्ञ) द्वारा दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों का विस्तारपूर्वक उत्तर भी दिया। इस भ्रमण का सफल संयोजन रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष सुश्री सन्नू कुशवाहा, सहायक प्राध्यापक श्री चंद्रशेखर ग्वाल (रसायन शास्त्र) एवं सुश्री जयंती यादव (भौतिकी) द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों को उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों एवं अवसरों की जानकारी दी और उन्हें प्रेरित किया।

इस शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रक्रियाओं के साथ-साथ कार्यस्थल की अनुशासन, सुरक्षा उपायों एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों की भी समझ विकसित हुई। कार्यक्रम ने छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि की और उन्हें भविष्य की औद्योगिक संभावनाओं से अवगत कराया।

यह संपूर्ण आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शिल्पी श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने इस प्रकार के भ्रमण को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें