रणवीर-दीपिका ने इंस्टाग्राम के बॉस एडम मोजेरी के साथ बिताई खास शाम, शेयर की फोटो

Ranveer Singh-Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में डिनर डेट पर स्पॉट किए गए, और लगता है ये मौका कुछ खास था. दरअसल, इस डिनर के जरिए वो इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी का स्वागत 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को डिनर के बाद पैपराज़ी ने क्लिक किया, जब वे एडम मोसेरी को इंडिया में वेलकम करने के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे थे. डिनर के बाद तीनों को आपस में गर्मजोशी से मिलते और बातचीत करते हुए देखा गया. यह मुलाकात खास मानी जा रही है क्योंकि सोशल मीडिया दिग्गज इंस्टाग्राम के हेड की ये मुलाकात बॉलीवुड के पावर कपल से हुई है.

एडम ने शेयर की फोटो

इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए एडम मोसेरी ने लिखा- ‘आज शाम मुझे मुंबई में शानदार और करिश्माई पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से मिलने का मौका मिला, और बेहद लाजवाब खाना भी खाने को मिला.’

हालांकि एडम मोसेरी के इंडिया ट्रिप और दीपिका-रणवीर से हुई मुलाक़ात की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन इतना तय है कि इंस्टाग्राम हेड की ये विज़िट लोगों के बीच काफी दिलचस्पी पैदा कर रही है.

इस कपल की डिनर आउटिंग पैप्स ने कैमरे में कैद की, जिसमें उनकी प्यारी केमिस्ट्री और बेफिक्र अंदाज़ साफ़ झलक रहा था.

गौरतलब है कि अभी तक मोज़ेरी की भारत यात्रा और उनकी मीटिंग्स को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, इसलिए उनके आने का मकसद सिर्फ कयासों पर टिका है. हालांकि, दीपिका और रणवीर इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से हैं, ऐसे में इंस्टाग्राम हेड के साथ उनकी मुलाकात किसी संभावित कोलैबोरेशन या इनिशिएटिव से जुड़ी हो सकती है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म सिंघम अगेन में साथ में नजर आए थे. इस फिल्म में और भी कई बड़े स्टार नजर आए थे.

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग