रेसिपी: इस मौसम में मीठा खाने के शौकीन हैं तो, इस तरह बनाएं गाजर का हलवा  

रेसिपी। मौसम शुरू होते ही घरवालों की पहली फरमाइश होती है, गाजर का हलवा। क्योंकि गाजर का हलवा बच्चों से लेकर बड़ो तक सबको पसंद होता है। यह खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है।

गाजर का हलवा केवल त्योहारों पर ही नहीं बल्कि खास अवसरों पर बड़े चाव से बनाया और खाया जाता है। चलिए जानते हैं, गाजर का हलवा बनाने की विधि।गाजर के फायदेगाजर कैरोटिनॉइड, पोटेशियम, विटामिन ए और विटामिन इ जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। बच्चों के लिए गाजर बहुत  पौष्टिक है। गाजर आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है।

अगर आपके बच्चे की आंखे कमज़ोर है तो उसकी डाइट में गाजर ज़रूर शामिल करे। गाजर पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है और मोटापे को कंट्रोल रखने में भी मदद करता है।सामग्री 1 kg गाजर1 ½ लीटर दूध8 हरी इलायची5-7 टेबल स्पून घी1 टेबल स्पून सूखे मेवे2 टी स्पून किशमिश1 टेबल स्पून बादाम, गुच्छा2 टेबल स्पून खजूर, टुकड़ों में कटा हुआ

गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को साफ पानी से धोकर फिर अच्छे से पोछकर उसे छील लें। उसके बाद गाजर को कद्दूकस करलें। इसके बाद इलायची डालकर दूध को हल्की आंच पर उबालें।

भारी कढ़ाही में घी को गर्म करें और उसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालें और फिर थोड़ी देर बाद दूध भी मिलाएं। दूध और गाजर को मीडियम आंच पर पकने दें। जब गाजर का पानी सूख जाए और दूध भी गाढ़ा होने लगे फिस इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। जब चीनी घुल जाए फिर हाथों से मावा मैश करके गाजर के हलवे में डाल दें।

इस बीच हलवे को चमचे की मदद से हिलाते रहें। अच्छे से पक जाने के बाद उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को मिक्स करें। जब हलवे में से भीनी-भीनी खुशबू आने लग जाए इसका मतलब आपका हलवा बनकर तैयार है। गर्म-गर्म सर्व करें टेस्टी गाजर का हलवा। इस सरल रेसिपी के जरिए आप घर पर ही बिना किसी झंझट के मीठा बना सकते हैं। अगली बार जब मीठा खाने का मन हो, तो इस गाजर का हलवा को जरूर ट्राई करें!    

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग