बीजापुर/दिल्ली। कुर्रगुट्टालू पहाड़ में चले ऑपरेशन में घायल कोबरा जवानों से अमित शाह और विजय शर्मा मिले। X पोस्ट में शर्मा ने लिखा, कुर्रगुट्टालू पहाड़ में चले ऑपरेशन में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सागर गणेश बोराडे, HC मुनेश चंद शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुर्जर और कांस्टेबल धनु राम घायल हो गए थे।
दिल्ली एम्स हॉस्पिटल में उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौंसला बढ़ाया। जवानों के चेहरे पर मुस्कान थी। आपके भुजाओं की ताकत सभी देख रहे है। वीर जवानों के साहस और समर्पण को प्रणाम करता हूं।
अमित शाह ने कल किया था ट्वीट के संकल्प में एक ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के विरुद्ध अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कुर्रगुट्टालू पहाड़ पर 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया। जिस पहाड़ पर कभी लाल आतंक का राज था, वहाँ आज शान से तिरंगा लहरा रहा है।