कई लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्याओं से जूझने पर मजबूर है तो जिन लोगों का BP रहता है Low वो जरुर खाएं ये 5 चीजें

सेहत। आज के समय में खराब खानपान, तनाव और बैठकर काम करने की आदतों ने कई लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्याओं से जूझने पर मजबूर कर दिया है। जहां हाई ब्लड प्रेशर को ज्यादा गंभीर माना जाता है, वहीं लो ब्लड प्रेशर (Low BP) भी उतना ही खतरनाक हो सकता है। इसमें व्यक्ति को अचानक चक्कर आना, कमजोरी लगना, आंखों के सामने अंधेरा छा जाना या बेहोशी तक हो सकती है।

सामान्य रूप से एक स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg होना चाहिए। जब यह 90/60 mmHg से नीचे चला जाता है, तो उसे लो बीपी की स्थिति कहा जाता है। इस स्थिति में समय पर सही खानपान और सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है।

कॉफी या चाय: तुरंत राहत का आसान तरीका

जब ब्लड प्रेशर अचानक गिर जाए, तो कॉफी पीना सबसे आसान और असरदार उपाय हो सकता है। कॉफी में मौजूद कैफीन ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है, जिससे ब्लड प्रेशर तुरंत थोड़ा बढ़ जाता है। अगर कॉफी न मिले तो चाय भी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। विशेष रूप से ब्लैक कॉफी लो बीपी में ज़्यादा प्रभावी मानी जाती है।

अंडा: पोषण से भरपूर सुपरफूड

अंडा एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, आयरन और विटामिन B-12 लो बीपी में बहुत लाभकारी माने जाते हैं। ये तत्व रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करते हैं और शरीर को ताकत देते हैं। लो बीपी की स्थिति में उबला अंडा या ऑमलेट एक हेल्दी हो सकता है।

डार्क चॉकलेट: स्वाद और सेहत का संगम

डार्क चॉकलेट सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इसमें पाए जाने वाले फ्लेवनॉल्स रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करते हैं और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं। इससे बीपी बढ़ाने में मदद मिलती है। हालांकि ध्यान रखें कि डार्क चॉकलेट का सेवन सीमित मात्रा में ही करें, ताकि शुगर का स्तर न बढ़े।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें