सूरजपुर में अवैध रेत व परिवहन पर रोकथाम के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न..वन विभाग को कलेक्टर के निर्देश..पढ़िए

बिट्टू सिहं राजपूत ,सूरजपुर । जिले कलेक्टर एस जयवर्धन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए राजस्व पुलिस वैन और परिवहन विभाग को मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

खनिज शाखा सूरजपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्वारा रेत खदान के लिए प्रस्तुत आवेदनों और लंबित प्रतिवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही है ।राजस्व और वन विभाग को निर्देश दिया गया ,कि इन आवेदनों पर आवश्यक प्रतिवेदन खनिज विभाग को भेजा जाए।

वन विभाग से यह भी स्पष्ट किया गया ,कि वन क्षेत्र में की जाने वाले कार्यों के लिए रॉयल्टी चुकता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही ठेकेदारों का अंतिम भुगतान किया जाए। वन मंडलाअधिकारी को इसे सुनिश्चित करने के निर्देशित किया गया है।

इस बैठक का उद्देश्य खनिज और वन संसाधनों के उपयोग को सुचारू और पारदर्शी बनाना था, ताकि आवे गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग