छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

राजनांदगांव । पूरे देश में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं राजनांदगांव जिले में भी यही स्थिति बनी हुई है.संस्कारधानी में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. जिले में 5 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे. जिसमें से दो लोगों की पूर्व में मौत हो चुकी है,जिसे देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और एडवाइजरी जारी की है।

कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि सर्दी खांसी होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाएं और अपना उपचार करवाएं. जो कोरोना पॉजिटिव है उन्हें होम आइसोलेट किया गया है,साथ ही अन्य जो कोरोना पॉजिटिव है उनका उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

दो की हुई मौत :

एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. राजनांदगांव जिले में भी अब तक छह एक्टिव के सामने आ चुके हैं. जिनमें से दो संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी है. लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट जारी कर सतर्कता बरती जा रही है. शासकीय अस्पतालों में कोविड वार्ड फिर से एक्टिव किया गया है. लोगों को सर्दी खांसी जुकाम होने पर कोरोना जांच करने की अपील भी की गई है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग