सूरजपुर को मिली सड़कों की सौगात: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से 14.28 करोड़ की लागत से तीन सड़कों के निर्माण को मंजूरी

सूरजपुर।महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से सूरजपुर जिले की तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को राज्य शासन की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। कुल 14.28 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 9.80 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा।

इन परियोजनाओं की स्वीकृति राज्य के वित्त विभाग की सहमति उपरांत दी गई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ना और स्थानीय विकास को गति देना है।

स्वीकृत सड़क परियोजनाएं इस प्रकार हैं:

  1. बीरपुर अटल चौक से करमपुर सीमा एवं कसलगिरी सीमा तक (लंबाई 3.40 किमी) – 4.43 करोड़ रुपये
  2. कसलगिरी से शिवसागरपुर तक (लंबाई 1.40 किमी) – 2.19 करोड़ रुपये
  3. प्रतापपुर-भैयाथान मुख्य मार्ग (राज्य मार्ग क्र.12) से झिलमिली होते हुए परसापारा तक (लंबाई 5.00 किमी) – 7.66 करोड़ रुपये

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ग्रामीण संपर्क और आधारभूत संरचना के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुलभ होगा, बल्कि सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी।

इन परियोजनाओं से सूरजपुर जिले के कई ग्रामीण अंचलों को सीधा लाभ मिलेगा और यह कार्य क्षेत्रीय विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग