आज पूरे भारत में निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्राएं, रायपुर में भी होगा भव्य आयोजन

रायपुर। आज उड़ीसा के पुरी समेत देशभर में भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी। राजधानी रायपुर में भी इस अवसर पर भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलभद्र प्रभु की तीन भव्य रथ सजाए गए हैं।

इस रथ यात्रा में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेश डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सहित सभी मंत्रीगण और रायपुर के विधायकगण शामिल होंगे। राजधानी में धार्मिक उत्सव और सांस्कृतिक झांकियों के साथ माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

यहां से यहां तक जाएगी यात्रा

रायपुर की रथ यात्रा गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर से बीटीआई ग्राउंड तक निकाली जाएगी। खास बात यह है कि पुरी की तर्ज पर यहां भी तीन अलग-अलग रथ तैयार किए गए हैं, जिन पर भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलभद्र प्रभु की सवारी होगी।

भक्ति और आस्था का सैलाब

रायपुर की सड़कों पर आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। जगह-जगह भजन मंडली, अखाड़ा दल, और झांकियां सजाई गई हैं। रथ यात्रा में शामिल होने के लिए राजधानी ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और यातायात को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है।

रथ यात्रा का विशेष आकर्षण

पुरी की तर्ज पर तीन भव्य रथ

धार्मिक झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम

राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग