टीवी एक्टर योगेश महाजन का 44 साल की उम्र निधन ,शिव शक्ति गुरु शुक्राचार्य का निभा रहे थे रोल

Yogesh Mahajan Death: टीवी और मराठी फिल्म अभिनेता योगेश महाजन का निधन हो गया है। वह 19 जनवरी को मुंबई में अपने फ्लैट में मृत पाए गए। उनके निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। योगेश 44 साल के थे। एक्टर के अचानक निधन से उनके परिवार और करीबी सदमे में हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी व एक 7 साल का बेटा है।

घर में मृत मिले योगेश


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, योगेश का घर शूटिंग सेट के करीब है। उन्हें सेट पर पहुंचना था लेकिन काफी देर तक जब वह सेट पर नहीं पहुंचे तो लोग उनके फ्लैट पहुंचे। क्रू मेंबर्स ने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी, बाद में जब वे दरवाजा तोड़कर घर के अंदर पहुंचे तो योगेश महाजन बेसुध हालत में मिले। क्रू के कुछ लोग उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। अस्पताल ने उनके निधन का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया है। उनका अंतिम संस्कार 20 जनवरी को किया गया।

अभिनेता योगेश के परिवार के सदस्य ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, “गहरे दुख के साथ हम आपको हमारे प्रिय योगेश महाजन के अचानक और असामयिक निधन के बारे में सूचित करना चाहते हैं। 19 जनवरी 2025 को कार्डियक अरेस्ट के कारण वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। यह अप्रत्याशित क्षति पूरे परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के लिए एक सदमे के रूप में आई है।”

योगेश महाजन के टीवी शोज
योगेश टीवी के जाने-माने एक्टर थे। उन्हें ‘जय श्री कृष्णा’ (2008), ‘अदालत’ (2010) और ‘देवों के देव महादेव’ (2011) जैसे शो में देखा गया है। उन्हें श्रीमद्भागवत महापुराण, आयुष्मान भव, अंतरप्रवाह, चक्रवर्ती अशोक सम्राट और सावधान इंडिया: क्राइम अलर्ट में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग