कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न ,धान खरीदी, एसआईआर कार्यों और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की हुई विस्तृत समीक्षा

हाथोर समाचार,अम्बिकापुर । मंगलवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु जिले में जारी धान खरीदी की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री भोसकर ने सर्वप्रथम जिले में अब तक हुई धान खरीदी की जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि जिले के 53 उपार्जन केन्द्रों में कुल 3623 किसानों से 17832.8 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि धान खरीदी में तेजी लाएं, अधिकारी स्थल निरीक्षण कर सुनिश्चित करें कि प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और किसानों के अनुकूल रहे। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल, पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था तथा टोकन प्रणाली जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करने निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने कहा सहकारी बैंकों में किसानों हेतु समुचित व्यवस्था हो, किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो ध्यान रखें। बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर ने एसआईआर के प्रगति की समीक्षा करते हुए अब तक गणना प्रपत्रों के कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा कहा कि कार्य में तेजी लाएं, ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके। अधिकारी स्वयं कम प्रगति वाले क्षेत्रों फील्ड विजिट करें। इस दौरान जिले में उज्ज्वला योजना की प्रगति की जानकारी ली गई तथा अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ प्रदान करने निर्देशित किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी ली गई तथा सर्व सीईओ जनपद पंचायत को आवास पखवाड़ा का आयोजन कर हितग्राहियों को आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित करने निर्देशित किया गया। इस दौरान जिले में चल रहे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग