‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम से महिलाओं को मिलेगी आत्मनिर्भरता की राह

दैनिक हाथोर समाचार, सूरजपुर। ग्रामीण महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिले के सभी विकासखंडों में इसका शुभारंभ हुआ। प्रतापपुर विकासखंड के केवरा बरपारा में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि देवपाल पैकरा मुख्य अतिथि रही।

इस कार्यक्रम का आयोजन जिले के 24 संकुल स्तरीय संगठनों में भी किया गया। शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ‘दीदी के गोठ’ पहल से महिलाओं की आवाज हर घर तक पहुँचेगी। उन्होंने बताया कि बिहान योजना ने हजारों महिलाओं के जीवन को बदला है और अनेक महिलाएँ ‘लखपति दीदी’ के रूप में मिसाल बनी हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि देवपाल पैकरा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ना, उन्हें स्वरोजगार से संबल देना और आत्मनिर्भरता की राह दिखाना है। स्व-सहायता समूह की महिलाएँ आज अपने परिश्रम से परिवार ही नहीं, समाज की दिशा बदल रही हैं।

रेडियो कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की सफल महिलाओं की कहानियाँ प्रसारित की जा रही हैं, जिन्होंने संघर्षों को पार कर आर्थिक मजबूती और सामाजिक पहचान हासिल की है। ऐसी प्रेरणादायी कहानियाँ अन्य महिलाओं को भी ऊर्जा और हौसला देंगी। उल्लेखनीय है कि ‘दीदी के गोठ’ प्रसारण से अब हर गाँव और हर घर तक सफल दीदियों की आवाज़ पहुँच सकेगी, जो ग्रामीण महिलाओं के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा बनेगी ।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग