स्वदेशी संकल्प यात्रा अम्बिकापुर पहुंची, भव्य स्वागत के साथ दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश

हाथोर समाचार,अम्बिकापुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में निकाली जा रही “स्वदेशी संकल्प यात्रा” सोमवार को अम्बिकापुर पहुंची, जहाँ इसका जोरदार स्वागत किया गया। स्वदेशी जागृति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र के नागपुर से प्रारंभ हुई यह यात्रा देश के सभी जिलों में भ्रमण कर रही है।

अम्बिकापुर आगमन पर केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल और नगर निगम के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने यात्रा दल का स्वागत किया। स्वागत सभा को संबोधित करते हुए मंत्री अग्रवाल ने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण का आधार स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि एक समय देश को रक्षा उपकरणों के लिए आयात पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने स्वदेशी उत्पादन को नई दिशा दी है, जिसके परिणामस्वरूप भारत आज रक्षा क्षेत्र में निर्यातक देश के रूप में उभरा है। उन्होंने इस जागरूकता अभियान के लिए CAIT टीम को बधाई दी।

सभा को सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी एवं CAIT संभाग प्रभारी शंकर बजाज ने भी संबोधित किया। इसके बाद यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए घड़ी चौक पहुंची, जहाँ महापौर मंजूषा भगत ने यात्रा का स्वागत किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ संकल्प को साकार करने के लिए आत्मनिर्भरता जरूरी है। महापौर भगत ने उपस्थित जनता को स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प दिलाया और यात्रा को अगले गंतव्य के लिए रवाना किया।

कार्यक्रम का संचालन CAIT प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने किया। नगर भ्रमण के दौरान CAIT अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, अभिषेक सिंह, अजीत अग्रवाल, सुनिल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मुकेश शर्मा, अभिषेक जायसवाल, राकेश शुक्ला, रंजय स्वर्णकार, विन्नु जसवानी, अशोक नागवानी, संजय अग्रवाल, गरूणध्वज गुप्ता, अजय तिवारी, गुलाब धनमानी, दिलीप रेलवानी, संजय अग्रवाल और नेता दिनेश गर्ग सहित अनेक पदाधिकारी यात्रा में शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें