धान की फसल बिक्री को लेकर पुराने जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, सगे भाई ने की भाई की हत्या

हाथोर समाचार,सूरजपुर ।जिले में जमीन विवाद ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पटना बछिया बांध गांव में धान की फसल की बिक्री को लेकर हुए विवाद में सगे भाई ने ही अपने भाई की जान ले ली। जानकारी के अनुसार आनंद राम और उनके बड़े भाई भोला के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच जमीन के हिस्से में हुई धान की पैदावार की बिक्री को लेकर कहासुनी बढ़ गई, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गई।

आरोप है कि भोला ने अपने पुत्रों, भाई और अन्य लोगों के साथ मिलकर आनंद राम और उनके परिजनों पर लाठी-डंडा, ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आनंद राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों के सिर में गंभीर चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है। मृतक की पत्नी बसंती का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक भुलन सिंह मरावी जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें